Ticker

6/recent/ticker-posts

Chemistry : full chapter , कार्बन और इसके यौगिक सारी जानकारियां हिंदी में ।

 कार्बनिक यौगिक के सूत्र 

कार्बनिक यौगिक के सूत्र तीन प्रकार से व्यक्त किए जाते है। 

1. लुईस इलेक्ट्रॉन- बिंदु संरचना (Lewis electron-dot structure)

2. संरचना सूत्र (structural formula)

3. त्रिविम सूत्र (Three-dimensional formula) 

______

1. लुईस इलेक्ट्रॉन - बिंदु संरचना 

यह संरचना प्रत्येक परमाणु से जुड़े परमाणुओं की तथा संयोजन इलेक्ट्रॉन की व्यवस्था को दर्शाता है। 

उदहारण - एकबंधनयुक्त कार्बनिक यौगिक 

कार्बन के परमाणु आपस में संयोग करके  श्रृृखंला (chain) बनाने की प्रवृति रखते है।  कार्बन में उपस्थित इस गुण को कार्बन का श्रृंखलन(catenation property) कहते है। 






इसी गुण के कारण कार्बन के कुल यौगिक की संख्या अत्यधिक है।  कार्बन के अतिरिक्त अन्य किसी भी तत्व के परमाणुओ में परस्पर संयुक्त होकर ऐसी श्रृंखालाए बनाने की क्षमता उतनी नहीं पाई जाती जितनी कार्बन में।  


द्विबंधन युक्त कार्बनिक यौगिक -

 द्विबधनयुक्त कार्बनिक यौगिक के लुईस इलेक्ट्रॉन - बिंदु संरचना को निम्न रूप से दर्शाया जा सकता है। 

इस प्रकार दो कार्बन परमाणु के बीच त्रिबंध (triple bond ) भी संभव है।  

2. संरचना सूत्र 

संरचना सूत्र में दो परमाणुओ के बीच के बंधन इलेक्ट्रॉन को एक रेखा ( bond)(-) द्वारा दर्शाया जाता है जिसे एकल बंधन (single bond) कहा जाता है। 

उदहारण - 

किसी अणु के संरचना सूत्र में कार्बन की चार संयोजकता को चार रेखाओं (     ) द्वारा दर्शाया जाता है। - चार से अधिक नहीं।  यदि किसी अणु में कार्बन के अलावा दूसरे परमाणु विद्यमान होते है तब बंधनों की संख्या अणु में स्थिति परमाणुओ के प्रकृति पर निर्भर करती है।  जैसे ,ऑक्सीजन  के दो संयोजकता को दो बंधनों (-o-) द्वारा , नाइट्रोजन के तीन संयोजकता को तीन बंधनों (-N-) द्वारा तथा हेलोजन के एक संयोजकता को एक बंधन (-X) द्वारा दर्शाया जाता है। उदहारण -

संघनित सूत्र का उपयोग मुख्य रूप से स्थान बचाने के लिए किया जाता है। इस सूत्र में कार्बन - कार्बन के बीच के बंधन को रेखा (-) द्वारा दर्शाया जाता है।  

3. त्रिविम - सूत्र 

संरचना सूत्र को त्रिविम (there dimensional) आकृति में भी निर्देशित किया जाता है।  उदहारण के लिए, मेथेन के त्रिविम आकृति को चित्र में  दर्शाया गया है।  

मेथेन कि त्रिविम आकृति में ठोस रेखाएं (-) कागज के सतह पर डॉटेज रेखाएं (.........) कागज की सतह के पीछे तथा वेज रेखा ( ) कागज की सतह के उपर दर्शाए जाते है।  

Post a Comment

0 Comments